फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने लूटने का आइडिया दिया, उसी ने पकड़वाया

Wed, 06 May 2015 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सात लाख रुपये छीनने की वारदात में पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपी गिरफ्तार कर पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। वहीं गिरफ्तारी दो आरोपियों को दो दिन व नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल भेज दिया। जबकि, पुलिस चौथे आरोपी राकेश उर्फ रिक्की को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांडपर लेगी।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि वारदात के बाद एसपी, डीएसपी सेंट्रल के साथ क्राइम ब्रांच की टीम और एसएचओ सेक्टर-3 मलकीत सिंह की टीमें जांच में लगाई। वारदात के सात दिन बाद पुलिस ने दो आरोपियों को यूपी स्थित मुजफ्फरनगर और उन्हीं की शिनाख्त पर तीसरे को मनीमाजरा से गिरफ्तार कर लिया।

जबकि चौथा आरोपी दुकान में बतौर हेल्पर काम करने वाला नाबालिग मनीमाजरा से पकड़ा। अन्य आरोपियों की पहचान मनीमाजरा स्थित इंदिरा कॉलोनी के अजय कुमार, राजू, राकेश ऊर्फ रिक्की के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पांच लाख रुपये बरामद कर लिए। जबकि, दो लाख उन्होंने आपस में बांट लिये थे। पुलिस रिमांड में पूछताछ की जा रही है।

ऐसे हुई वारदात:
एसएसपी सुखचैन सिंह गिल के अनुसार नाबालिग आरोपी मनीमाजरा मोटर मार्केट में काम करता था। जिसने अपने तीन दोस्तों को बहुत पहले बताया था कि एक व्यापारी दुकान पर आता है और मोटी रकम कलेक्ट करके अकेले जाता है।

इसके बाद आरोपियों ने 28 अप्रैल को स्नैचिंग का प्लान बनाया। जैसे ही व्यापारी पैसे लेकर निकला नाबालिग ने तीनों को कॉल कर दी। इसके बाद तीनों एक बाइक से ऑटो के पीछे लग गए। और उन्होंने प्रेस लाइट प्वाइंट पर आकर वारदात को अंजाम दिया।

पहली थ्योरी पर गिरफ्तारी
एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल के अनुसार पुलिस टीम ने मामले में करीबी के होने वाली पहली थ्योरी में जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि व्यापारी जहां से रुपये लेकर गया था वहीं के नौकर के माध्यम से पुलिस ने आरोपियों को ट्रैप कर लिया गया। फिलहाल आरोपियों से पांच लाख बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस रिमांड में पूछताछ की जा रही है।

यह था मामला
28 अप्रैल को दिल्ली के एक स्पेयर पार्ट के होलसेल व्यापारी निशांत कुठारी से प्रेस लाइट प्वाइंट पर शाम को तीन बाइक सवार सात लाख से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। वह मनीमाजरा मोटर मार्केट से रुपये कलेक्ट कर ऑटो से सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड निकला था। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें