फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने दिन-दिहाड़े लूट लिए आस्था अपार्टमेंट के 5 फ्लैट

Thu, 19 Dec 2013 01:41 PM IST
अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भबात स्थित आस्था अपार्टमेंट में बुधवार को चोर दिन-दहाडे पांच फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चुरा ले गए। सोसायटी में दिन दहाडे़ पांच फ्लैटों में चोरी होने से लोगों में भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फ्लैट नंबर डी 203 निवासी मनीष तनेजा ने बताया कि वह चंडीगढ़ में बीमा कंपनी में नौकरी करता है और उसकी पत्नी टीचर है। वह और उसकी पत्नी बुधवार सुबह घर को ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे।

दोपहर को करीब दो बजे पड़ोसियों ने बताया कि उनके फ्लैट का ताला टूटा हुआ है। जब उन्होंने फ्लैट में आकर देखा तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये और सोने के गहने गायब थे।
विज्ञापन


तनेजा ने बताया कि ऊपर की मंजिल के फ्लैट नंबर डी 502 के ताले तोड़कर चोर सवा लाख रुपये के गहने और करीब पंद्रह हजार रुपये की नकदी ले गए।

फ्लैट नंबर 402 के ताले तोड़कर करीब एक हजार रुपये की नकदी ले गए। चोरों ने ऊपरी मंजिल पर दो और फ्लैटों के ताले तोड़कर घर की छानबीन की, लेकिन कोई कीमती सामान न मिलने के कारण खाली हाथ लौट गए।

सोसायटी के लोगों ने बताया कि ऊपर की मंजिल के फ्लैटों में युवक किराए पर रहते हैं। उनके पास कीमती सामान न होने के कारण नुकसान नहीं हुआ।

कालोनी निवासी भर्त मनोचा ने बताया कि चोरी की घटना सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे के बीच हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोसायटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं और न ही कोई रिकॉर्ड रखा जाता है।
विज्ञापन


फ्लैट डी 203: डेढ़ लाख रुपये और सोने के गहने गायब
फ्लैट डी 502 : सवा लाख के गहने और पंद्रह हजार रुपये नकदी
फ्लैट 402 : करीब एक हजार रुपये की नकदी
ऊपरी मंजिल के दो फ्लैट: सिर्फ ताले तोड़े

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें