फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का बैरिकेडिंग लगा बदमाशों ने ऑटो, नगदी लूटी

Sat, 19 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
सेक्टर-56 मंडी में सब्जियां बेच कर लौट रहे मामा-भांजे से बदमाशों ने पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर रोका और ऑटो लूट कर फरार हो गए। ऑटो सेक्टर-44 में लावारिस हालत में बदमाश छोड़ गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नाके लगाने के बाद पुलिस बैरिकेड्स सड़क किनारे ही छोड़ देती है। इसका इस्तेमाल अब अपराधी लोगों को लूटने के लिए करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर बदमाशों ने ऑटो चालक को रोका और ऑटो लूटकर भाग गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-56 मंडी में सब्जियां बेचकर मामा-भांजे अपने घर सेक्टर-45 लौट रहे थे। पीड़ित सुशील ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे जैसे ही दोनों सेक्टर 33-45 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे। वहां पुलिस की बैरिकेडिंग लगी थी। जैसे ही उन्होंने ऑटो रोका, पांच-छह युवक आए और उन पर टूट पड़े।
विज्ञापन


मामा-भांजे पर युवकों ने डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद सुशील मौके से किसी तरह भाग निकला। इस दौरान बदमाशों ने उसके भांजे के साथ मारपीट की और ऑटो लेकर फरार हो गए।

किसी राहगीर से फोन मांगकर पीड़ित ने 100 नंबर पर पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौके पर सेक्टर-34 के एसएचओ बलजीत सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने इलाके में लूटे गए ऑटो की तलाश शुरू कर दी। बाद में ऑटो सेक्टर-44 लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास मिला।

पीड़ितों ने बताया कि ऑटों में सब्जियां बेच कर 15 हजार रुपये कमाए थे, वह ऑटो से गायब थे। पुलिस ने पीड़ितों के बयानों पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें