फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च डालकर तीन लाख की लूट

Thu, 18 Sep 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट-बजरी के कारोबारी की आंखों में मिर्च डालकर दो बदमाश दिनदहाड़े तीन लाख रुपये लूट कर ले गए। यह वारदात पीजीआई के पीछे की सड़क पर जनता कालोनी के पास हुई।
विज्ञापन


नयागांव निवासी मंदीप सिंह ने बताया कि वह बुधवार को अपने एक साथी के साथ पीजीआई स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रुपया जमा करवाने आए थे। बैंक  का सरवर डाउन होने की वजह से रुपये जमा नहीं हो सका और वह घर वापस लौट रहे थे।

पीटना शुरू कर दिया
मंदीप सिंह ने बताया कि पीजीआई के पिछली तरफ कच्चे रास्ते पर दो बदमाशों ने उनकी आंखों पर मिर्च फेंकी और उन्हें पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। एक लुटेरे ने पहले उनकी जेब से 50 हजार रुपये और फिर डिक्की से ढाई लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि ईंट बेचने से तीन लाख रुपये आए थे, जिसे वह बैंक में जमा कराना चाहते थे।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों से पूछताछ
सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी आशीष कपूर, डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह और डीएसपी आपरेशन सतबीर सिंह भी पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने स्टेट बैंक आफ इंडिया के कर्मचारियों से भी पूछताछ की।

बैंक कर्मियों का कहना है कि सरवर डाउन होने पर राशि लेकर मेन्युली जमा कर ली जाती है। डीएसपी आशीष कपूर का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मामला कुछ संदिग्ध भी लग रहा है।

स्नैचरों का आंतक जारी
सोमवार को चार जगह स्नैचिंग की वारदात होने के बाद बुधवार को भी स्नैचरों का आतंक रहा। सेक्टर-46 में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक महिला का पर्स छीन लिया। उसके बाद सेक्टर-18 में भी बुधवार देर शाम बुलेट पर सवार दो युवकों ने एक महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया। सूचना देने के बाद भी पुलिस स्नैचरों को नहीं पकड़ सकी।

बैंक लूट का भी नहीं लगा सुराग
इससे पहले 30 जून को खुडा अलीशेर में एसबीपी बैंक के बाहर कैश वैन से बदमाशों ने 5 लाख रुपये लूटे और आसानी से फरार हो गए। पुलिस इसका अभी तक सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन


7 जुलाई को हरियाणा के विधि विभाग के अवर सचिव का अपहरण कर उसकी कार लूटी। अअभी तक पुलिस गिरोह की पहचान करना तो दूर कार भी तलाश नहीं कर पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें