हरियाणा के फतेहाबाद में रोडवेज कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। हत्या किस वजह से की गई अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।