फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रही बेटी की दर्दनाक मौत, 6 घायल

Sun, 12 Nov 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(पंजाब)
विज्ञापन
Mohali Accident
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-21 पर शुक्रवार शाम अचानक रयात-बाहरा के पास एक स्विफ्ट डिजायर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। पांच घायलों को एक प्राइवेट व दो को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य सभी घायलों को गंभीर होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतका की पहचान सतिंदर कौर (35) निवासी दसूहा मुकेरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवाने का फैसला किया था।, लेकिन वहां जगह न होने के कारण शव को मोहाली सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम खरड़ अस्पताल में किया जाएगा। हालांकि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, दसूहा निवासी सतिंदर कौर पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए खरड़ आ रही थी। उसके पिता सतपाल सिंह शिवालिक सिटी में रहते थे। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई थी। स्विफ्ट कार में ड्राइवर समेत सात लोग सवार थे। जैसे ही वह रयात बाहर के पास पहुंचे तो उनकी कार बाई तरफ डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, इस दौरान कार चला रहे ड्राइवर समेत सात लोग घायल हो गए। इसमें मृतका का पति, बच्चे और मामा-मामी भी शामिल हैं। इसी बीच हादसे की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें