फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर करने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 26 Mar 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बाइक तेज रफ्तार में होने कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-40 निवासी एक व्यक्ति को सुबह सैर करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लखन के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को सुबह घर से बाहर सैर करने के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी से सूचना पाकर पहुंची पीसीआर ने गंभीर रूप से घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें