फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में खौफनाक वारदात, पत्थर मारकर रिक्शा चालक की हत्या, बीच सड़क पर फेंका शव

Tue, 18 Feb 2020 08:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टिब्बा रोड के गुरमेल पार्क इलाके में मंगलवार सुबह सड़क के बीचों बीच खून से लथपथ रिक्शा चालक का शव पड़ा था। सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या की गई थी। सुबह पांच बजे राहगीरों ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एडीसीपी 4 अजिंदर सिंह, एसीपी ईस्ट दविंदर चौधरी और थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो मृतक के पास से आधार कार्ड मिला। इसमें उसका नाम मोहम्मद चुनचुन (48) लिखा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्जकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। 

गुरमेल पार्क इलाके में मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सैर के लिए निकले व्यक्ति ने खून से लथपथ रिक्शा चालक का शव देखा तो उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि खून से सना पत्थर भी वहीं पड़ा है जिससे रिक्शा चालक की हत्या हुई है। पुलिस ने जांच की तो उसका सारा सामान पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


एसीपी ईस्ट दविंदर चौधरी ने बताया कि हत्या का कारण मामूली बात को लेकर हुई मारपीट है। शराब के नशे में मोहम्मद चुनचुन का किसी से झगड़ा हुआ और सामने वाले ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर मार उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं ताकि कुछ पता चल सके। बाकी इलाके के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें