फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैचों में सट्टेबाजी के धंधे का पर्दाफाश

Mon, 28 Apr 2014 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के नाम पर रुपये जुटाकर क्रिकेट मैचों में सट्टेबाजी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति ने यह शिकायत की कि उक्त कंपनी ने अच्छा लाभ देने के बहाने उससे पैसे निवेश करवा लिए, लेकिन बाद में उसे कुछ भी वापस नहीं दिया।

बिशन नगर निवासी बलजिंदर सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बैट फिक्स नामक कंपनी ने उसके साथ संपर्क किया था। इस कंपनी को चलाने वालों ने उसे बताया था कि वह एक लाख 20 हजार रुपये एक बार जमा करवाते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद लगातार 12 महीने 24 हजार रुपये प्रति माह देते हैं। यह निवेश आनलाइन करवाया जा रहा है। कंपनी चलाने वालों के अनुसार यह कंपनी रजिस्टर्ड है। कंपनी के अधिकारियों के साथ वह कुछ दिन पहले शहर के ही एक होटल में मिला।

वहां उन्हें 20 हजार रुपये जमा करवाए। इस संबंध में आरोपी कंपनी ने उसे कोई पैसा वापस नहीं किया। आरोपी कंपनी के अधिकारियों ने यह पैसा आईपीएल मैचों में सट्टे पर लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस शिकायत पर सुखपाल सिंह निवासी ओमेक्स ग्रीन मोहाली, रवि सिंगला निवासी एसएसडी गर्ल्स कॉलेज शक्ति नगर बठिंडा और इंद्रजीत सिंह निवासी धोबिया रोड बठिंडा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें