फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में रिटायर्ड रोडवेज कंडक्टर और उसकी पत्नी का मर्डर, पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 28 May 2018 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
couple beaten
विज्ञापन
दिल में ऐसी रंजिश पाली कि रिटायर्ड रोडवेज कंडक्टर और उसकी पत्नी का कत्ल कर दिया। दोनों को पीट-पीटकर मार डाला गया। घटना हरियाणा के रोहतक की है। गांव मुरादपुर टेकना में शनिवार देर रात बुजुर्ग दंपति की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह चार महीने पहले घर के बाहर बहते नाली के पानी पर हुआ विवाद बताया गया है। इस विवाद में पंचायत ने आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को थप्पड़ लगवाए थे। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुरादपुर टेकना निवासी वीरेंद्र व विनोद ने बताया कि उनके पिता जगदीश (70) और मां शकुंतला (68) शनिवार रात घर पर ही सोए थे। देर रात पिता लघुशंका के लिए उठे। शौचालय घर के बाहर की तरफ है। इसलिए बाहर जाना पड़ता है। इतने में रिश्ते के भतीजे व कुछ अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी से उनके सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। शोर सुनकर मां बाहर आई तो हमलावर उन पर भी टूट पड़े। उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग बाहर आए तो हमलावर भाग गए।

इनमें पड़ोस में ही रहने वाले परिवार के सदस्य भी शामिल थे। महम थाना प्रभारी एसआई मंजीत मोर का कहना है कि जगदीश के भाई ओंकार की शिकायत पर धर्मबीर उर्फ पाल के बेटे राजू, बुचा, बिट्टू, उसकी पत्नी बाला देवी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दंपति के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। हत्यारोपी वारदात के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


लाठी से तोड़ डाली खोपड़ी और जबड़े
मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने लाठियों से निर्ममता से अनेक वार किए। इस कारण दंपति की खोपड़ी ही नहीं जबड़ा भी टूट गया। खोपड़ी चकनाचूर हो गई। जबकि एक ओर का जबड़ा दूसरी ओर खिसक गया। इससे हमलावरों की मंशा साफ जाहिर होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें