फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने उठाया खौफनाक कदम, पहले गन साफ की, फिर पत्नी पर दाग दी गोली

Mon, 23 Jul 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
रविवार दोपहर एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल गन से अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पंजाब के लुधियाना के हैबोवाल के जस्सियां गांव की है।पड़ोसियों ने जब गोली की आवाज सुनी तो वह तुरंत फौजी के घर पहुंचे। खून से लथपथ महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बलजीत कौर (55) के रुप में हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और बलजीत कौर के पति रिटायर्ड फौजी दर्शन लाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल की गई डबल बैरल गन भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सोमवार को बलजीत कौर के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।  

एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दर्शन लाल पूर्व फौजी है और बीमार रहता है। एक निजी अस्पताल में उसकी डायलिसिस भी हो रही है। उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा सबसे छोटा है। एसीपी ने बताया कि रविवार को सब लोग दोपहर में घर पर थे। इसी दौरान दर्शन लाल अपनी लाइसेंसी गन लाया और उसे साफ करने लगा। उसकी पत्नी कुछ दूरी पर खड़ी हुई थी। गन को साफ करने के बाद उसने अचानक से अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गोली बलजीत कौर की पीठ में लगी। 
विज्ञापन

पड़ोसियों को लगा, सिलेंडर फटा

दर्शन लाल के पड़ोसी सुरजीत सिंह ने बताया कि एक दम से पटाखे की आवाज सुन कर वह डर गए। उन्होंने सोचा कि आस-पास कहीं सिलेंडर फटा है। जब वह घर से बाहर निकले तो दर्शन लाल के घर से बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनी। वह अंदर गए तो बलजीत कौर खून से लथपथ पड़ी थी। उन्होंने बलजीत कौर को उठाया और अस्पताल ले आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई उसकी लाइसेंसी गन भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और मृतक बलजीत कौर का पोस्टमार्टम भी सोमवार को ही कराया जाएगा।  गुरप्रीत सिंह, एसीपी वेस्ट 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें