फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़ित बीएससी की छात्रा के साथ फिर गैंगरेप, बेहोश मिली

Fri, 15 Jul 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
बीएससी की छात्रा के साथ फिर गैंगरेप - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़ित बीएससी की छात्रा के साथ फिर गैंगरेप की वारदात की सामने आई है। वे रोहतक में सड़क पर बेहोश पड़ी मिली।
विज्ञापन


लोगों के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को जानकारी दी। छात्रा का साल 2013 में अपहरण करके गैंगरेप किया गया था। परिजनों ने फिर से अपहरण कर दुष्कर्म की आशंका जताई है। वहीं, छात्रा के होश में नहीं आने के कारण पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर सकी है। उसके बयान होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।  

भिवानी जिले की रहने वाली एक छात्रा शहर के एक कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही है। वह रोजाना भिवानी से कॉलेज आती-जाती है। परिजनों ने बताया कि छात्रा बुधवार सुबह घर से कॉलेज के लिए आई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। उसकी तलाश कर ही रहे थे कि सुखपुरा चौकी पुलिस ने उनको सूचना दी कि उनकी बेटी सुखपुरा पावर हाउस के पास झाड़ियों में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली हैं। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां परिजन भी पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का देर शाम तक अस्पताल में उपचार चल रहा था। छात्रा के बेहोश होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके थे। पुलिस का कहना है कि छात्रा के होश में आने के बाद बयान दर्ज करके मेडिकल कराया जाएगा। वहीं, परिजनों ने बताया कि वर्ष 2013 में भिवानी के एक कॉलेज में जाते समय छात्रा का अपहरण करके पांच युवकों ने गैंगरेप किया था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मामला कोर्ट में चल रहा है, जिसमें तीन अन्य आरोपियों को हाईकोर्ट से नोटिस दिया गया है। आरोप है कि इसमें उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाकर धमकी दी जा रही है। परिजनों ने छात्रा को फिर से नशीला पदार्थ देकर अपहरण करके दुष्कर्म करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें