फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-सास को बांध भांजी को उठा ले गया मामा

Thu, 27 Mar 2014 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव संगोवाल में बुधवार की सुबह एक युवती को उसका मामा अपने कुछ साथियों के साथ अगवा कर फरार हो गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने युवती के पति और उसकी सास को रस्सी से बांध कर इस सारी वारदात को अंजाम दिया। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने इस मामले में सास की शिकायत पर बहू के मामा कपूरथला के रहने वाले गनी, काशम और चार अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


थाना सदर में तैनात जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया कि युवती की शादी करीब दो सप्ताह पहले हुई थी। युवती के मामा अपनी भांजी का विवाह अपने परिवार के किसी युवक के साथ करना चाहते थे, लेकिन उसकी मां ने उनसे बिना पूछे उसकी शादी कर दी।

इस बात को लेकर मामा में काफी रोष था। बुधवार सुबह घर में सब लोग सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी कारों में आए और आते ही सास और युवती के पति को रस्सी से बांध दिया और युवती को अगवा कर फरार हो गए।
विज्ञापन


किसी तरह दोनों ने अपनी रस्सी खोली और शोर मचा दिया। जब तक लोगों को कुछ समझ में आ पाता सभी आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें