फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स करते हुए वीडियो बनाया था अब जाएगा जेल

Wed, 30 Oct 2013 10:15 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को बहला फुसलाकर एक युवक अपने घर ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने मोबाइल फोन से उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन


छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गांव धनास से दबोच लिया।

पुलिस ने उसे मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई। आरोपी लांडरां के एक कालेज में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है।

पुलिस के अनुसार, धनास की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकयत में बताया कि सोमवार सुबह सात बजे वह घर से गांव सारंगपुर स्थित स्कूल के लिए निकली तो रास्ते में गांव धनास की हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी अमनदीप सिंह मिला, जो उसके भाई का दोस्त है।
विज्ञापन


वह अपनी मम्मी के बुलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने दुराचार किया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में यह भी बताया कि उसने अपने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद आरोपी उसे बाइक से स्कूल छोड़ गया, जहां उसने अपनी टीचर को आपबीती बताई। टीचर ने घटना की जानकारी उसकी मां और भाई को दी।

बाद में छात्रा के परिजन उसे लेकर धनास पुलिस चौकी पहुंचे, जहां शिकायत देने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। पीड़िता का कहना है कि पिता की मौत के बाद से वह भाई के साथ धनास में नानी के घर में रह रही है।
विज्ञापन


धनास चौकी प्रभारी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। आरोपी का मोबाइल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें