जिस युवती से बलात्कार के आरोप में जेल में थे। जमानत पर निकले तो युवती की बहन से गैंगरेप कर डाला। ये सनसनीखेज मामला सामने आया पंजाब के राजपुरा जिले में। यहां, एक युवती से बलात्कार के आरोप में जेल में सजा काट रहे तीन युवक जमानत पर बाहर आए। बदले की नीयत से तीनों आरोपी फिर उसी युवती के घर पहुंच गए।
वहां युवती की नाबालिग बहन मिली तो उसे ही जबरदस्ती घर से उठा कर ले गए और घर ले जाकर उससे गैंगरेप कर डाला। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़िता को घायल अवस्था में राजपुरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
बदला लेने के लिये की वारदात
अस्पताल में दाखिल राजपुरा निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि वे जब दीवाली का सामान लाने के लिए बाजार गए हुए थे तो पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों बलजीत उर्फ काका सिंह, मोनू, व एक अन्य युवक उसके घर में घुस आए।
यहां घर में अकेली लड़की को जबरदस्ती घर से उठा कर घसीटते हुये अपने घर में ले गये और लड़की से मारपीट कर उक्त तीनों ने नाबालिगा से गैंगरेप कर दिया। घर आने पर जब हमने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस नहीं पहुंची। लड़की को राजपुरा के सिवल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
उक्त तीनों लड़के पहले ही हमारे चाचा की लड़की से रेप के मामले में सज़ा काट रहे है। जेल से जमानत पर आने के बाद बदला लेने के लिये इस वारदात को अंजाम दिया है। इस सम्बध में पूछने पर गंडा खेड़ी पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरी चंद ने पुलिस पर लगे आरोपों को गलत बताते हुये कहा कि सूचना पाकर हम मौके पर पहुंच गये थे, लेकिन हमें वहां कोई नहीं मिला। पीड़ित लड़की के ब्यान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जायेगी।