पुलिस ने एक 17 साल की युवती की शिकायत पर शुक्रवार को रेप का मामला दर्ज किया है। युवती ने बताया कि अटावा निवासी अमन उसे बहला फुसला कर सैर सपाटे के बहाने अटावा के एक गेस्ट हाउस में ले गया।
वहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने सेक्टर-16 के अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया, जिसमे रेप की पुष्टि हुई है।
उधर, युवती ने अभिभावकों के साथ घर जाने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने युवती को स्नेहालय में भेज दिया है।