युवक ने युवती से रेप किया और उसकी अश्लील क्लिप बना ली। उसके बाद उसने क्लिप दोस्तों में बांट दी। सनसनीखेज वारदात हरियाणा के जींद की है।
आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर युवती को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।