फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी से रेप

Wed, 11 Mar 2015 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल/जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में तैनात एक महिला सिपाही के साथ रेप और जींद में अपने जीजा के साथ बहन के ससुराल जा रही महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पहले मामले में सिपाही की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला सिपाही ने बताया कि यूपी के युवक शरद पंवार ने उसको शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने शादी के लिए कहा तो उसे धमकी दी।

मधुबन पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इस बारे में एसपी अभिषेक गर्ग का कहना है कि युवक के बारे में पता किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा के साथ घर जा रही महिला से गैंगरेप

उधर जींद में कार सवार छह युवकों ने कैथल की एक महिला का अपहरण करने के बाद उससे कंडेला के खेतों में सामूहिक दुराचार किया। इससे पहले युवकों ने महिला के रिश्तेदार(जीजा) को डंडों से हमला कर उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

सोमवार शाम की इस घटना में आरोपी युवक महिला को अपने वाहन में बैठाकर खेतों में ले गए जहां उससे सामूहिक दुराचार किया। मंगलवार सुबह आरोपी महिला को गांव रुपगढ़ के एक मकान के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने महिला का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद छह युवकों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुराचार और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कैथल निवासी महिला सोमवार शाम को अपनी बहन के घर जींद के एक गांव आ रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें