पति नशा तस्करी के आरोप में बीते 3 सालों से जेल में बंद है। घर में अकेली रह रही उसकी पत्नी से दोस्त 8 माह से कर रहा था रेप। आरोपी ड्राइवर है।
पति के जेल में बंद होने का फायदा उठाकर आरोपी लगातार बीते आठ-नौ महीनों से उक्त महिला से दुराचार करता आ रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राजविंदर सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसके पति का दोस्त है।
उसने उसे जान से मारने की धमकी देकर कई बाद उससे दुराचार किया। जांच अधिकारी एसआई जसविंदर कौर ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।