फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सामने लूट ली किरायेदार की अस्मत

Sat, 13 Dec 2014 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या होगी कि पत्नी शह दे रही है पति को किराएदार युवती से दुराचार करने के लिए। मामला मोहाली का है। यहां फेज-3बी1 में एक व्यक्ति ने अपने घर में किराए पर रहने वाली लड़की से दुराचार किया।
विज्ञापन


इस कुकर्म ने व्यक्ति की पत्नी ने उसका साथ दिया। वारदात होने के तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर किया और अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जबकि आरोपी की पत्नी नेहा गर्ग को अदालत से अग्रिम जमानत मिली हुई है। आरोपी का नाम आशु गर्ग और पत्नी का नाम नेहा गर्ग बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोर्स करने मोहाली आई थी युवती

जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि फेज-3बी1 में किराए के घर पर रह रही थी। वह इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स करने के लिए जलालाबाद से मोहाली आई थी। जबकि इसी मकान की ग्राउंड फ्लोर पर आशु गर्ग व उसकी पत्नी नेहा गर्ग परिवार समेत रह रहे थे।

26 अगस्त 2014 को दोपहर के समय वह पानी की मोटर चलाने के लिए नीचे गई थी। इसी दौरान नेहा गर्ग व उसके पति आशु गर्ग उसे जबरदस्ती घर के अंदर ले गया और आरोपी आशु गर्ग ने उसके साथ दुराचार किया।

उसने बाद में धमकियां दी कि उसने अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर पत्नी के खिलाफ 30 अगस्त को मामला दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें