फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में मिला अज्ञात शव

Wed, 24 Aug 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना परवाणू के तहत कोटी रेलवे टनल चक्की मोड के पास बुधवार को परवाणू पुलिस को अज्ञात शव बरामद हुआ है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह शव यहां काफी दिनों से पड़ा था। शव पूरी तरह से गल सड़ चुका है, जिसके कारण शव की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस को जहां पर शव मिला है वहां पर एक बैग भी बरामद हुआ है। जिसमें एक जैक्ट और कपड़े हैं। जानकारी के अनुसार के अनुसार कोटी के रेलवे टनल के समीप एक व्यक्ति जेसीबी मशीन से खुदाई कर रहा था। इस दौरान मलबे के साथ एक गला-सड़ा शव नीचे आ गिरा। जेसीबी मशीन चालक ने परवाणू पुलिस को इसकी सूचना दी। डीएसपी परवाणू ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें