फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति विदेश में, सास ने जेठ से लुटवाई विवाहिता की आबरू

Wed, 19 Aug 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पति विदेश में था और पत्नी की उसकी सास ने ननद के साथ मिलकर जेठ से ही आबरू लुटवा दी। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई। घटना, अमृतसर जिले के घरिंडा कस्बे की है।
विज्ञापन


मामले में थाना घरिंडा पुलिस ने पीड़िता विवाहिता के बयान पर उसके साथ हुए दुष्कर्म के आरोप में जेठ सहित सुसराल परिवार पर पर्चा दर्ज किया है। घटना मंगलवार की है।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति प्रगट सिंह विदेश में रह रहा है जिसे भारत में आए कई साल बीत चुके है। उसके सुसरालवाले जिनमें सास मंजीत कौर,नंनद गुरविंद्र कौर हमेशा उसे अपने जेठ सतनाम के साथ शादी करने के लिए उकसाते रहते थे।
विज्ञापन


सोमवार को उसका जेठ सतनाम उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली के एक होटल में ले गया जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से वह वहां से अपनी जान बचाकर अपने गांव पहुंची तो उसने इसकी शिकायत जिला ग्रामीण के एसएसपी जसदीप सिंह को दी जिन्होंने इसकी जांच अटारी के डीएसपी गुरनाम सिंह को सौंपी।

मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर थाना घरिंडा में ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें