फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के 2 केस, विवाहिता और नाबालिग साली बनी शिकार

Fri, 24 Jul 2015 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रतिया(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हैवानियत की दोनों घटना हरियाणा के रतिया में घटी। पहली घटना में पुलिस को दी शिकायत में मजदूर पिता ने बताया कि उसकी बड़ी लड़की का विवाह 6 वर्ष पहले पंजाब के गुनियाणा निवासी रमेश से हुआ था। विवाह के बाद दोनों के दो बच्चे भी हैं। रमेश अक्सर उसकी बड़ी लड़की से मारपीट करता था।
विज्ञापन


गत दिवस रमेश ने उसकी बड़ी लड़की से मारपीट कर उसके हाथ पैर तोड़कर उसे घायल कर दिया। रमेश के पड़ोसियों ने सूचना दी तो वह अपनी बड़ी बेटी को गुनियाणा से वापस अपने घर ले आया।

उसने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपनी पत्नी के साथ अपनी बड़ी बेटी का इलाज कराने पंजाब के बोहा कस्बे में गया हुआ था। जब वह इलाज करवाकर अपने घर वापस आया तो उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता थी। पड़ोसियों ने बताया कि उसका दामाद रमेश घर आया था व उसकी नाबालिग लड़की को वो बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन


बुधवार को वह अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ गुनियाणा पहुंचे तो देखा की उसकी नाबालिग लड़की उसके दामाद रमेश के कब्जे में थी। वह लोग अपनी बेटी को लेकर वापस आए पूछताछ में लड़की ने बताया की उसके साथ उसके जीजा रमेश ने दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

इसके बाद वीरवार दोपहर बाद परिजन बाहमनवाला चौकी पहुंचे व पुलिस को शिकायत दी व रतिया को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाकर उसका मेडिकल करवाया। पुलिस ने दामाद रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस बारे में बाहमनवाला चौकी प्रभारी पुष्पेन्द्र ने बताया की लड़की के पिता शिकायत पर गुनियाणा निवासी रमेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म

उधर रतिया के ही एक घर में घुसकर एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला भी प्रकाश में आया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पंजाब क्षेत्र के गांव आंडेयावाली के बलविन्द्र सिंह उर्फ बिन्द्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है।

विवाहिता ने जांच अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका भाई गांव आंडेयावाली के बलविन्द्र सिंह के भाई मक्खन सिंह के पास नौकरी करता था और वह कुछ समय पहले ही उनसे नौकरी छोड़ कर वापस आ गया था। विवाहिता ने आरोप लगाया कि नौकरी छोड़ने के पश्चात उसके भाई व मक्खन सिंह में पैसों को लेकर विवाद हो गया था, जिसके तहत कई पंचायतें भी हुई थी।

आरोप लगाया कि पंचायत के दौरान ही बलविन्द्र सिंह नामक युवक भी उनके साथ आता था और वह हमेशा उस पर बुरी नजर रखता था। विवाहिता ने बताया कि 2 दिन पहले जब वह घर में थी तो उस दौरान उसकी भाभी बाथरूम में नहा रही थी तो पीछे से ही मौका पाते हुए उपरोक्त युवक घर में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार के सदस्यों को जब उपरोक्त दास्तां सुनाई तो उन्होंने ही उपचार के लिए उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया।

चौकी इंचार्ज साधु राम ने बताया कि उपरोक्त विवाहिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल भी करवा लिया गया है। महिला को कल अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसके बयान कलमबद्ध करवाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें