फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को भगा ले गया, करता रहा रेप

Wed, 12 Nov 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी में बहन लगने वाली एक किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। करीब नौ दिन तक उसे दिल्ली, जम्मू घुमाता रहा और दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन


घटना हरियाणा के भिवानी की है। पुलिस ने घर लौटी किशोरी की शिकायत पर युवक के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी युवक भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एक गांव वासी 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 31 अक्तूबर को युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया। पहले अपने गांव सांकरोड लेकर गया जहां एक दिन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक पर अपहरण व रेप का आरोप

इसके बाद जम्मू और फिर दिल्ली रखा। आठ नवंबर को वे वापस आए। 10 नवंबर को सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) अधिकारियों द्वारा की गई काउंसलिंग में किशोरी ने युवक पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाया।

इसकी शिकायत पुलिस में दी गई। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। युवक के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था। मामले की जांच कर रहे खरक चौकी इंचार्ज एसआई जयपाल ने बताया कि किशोरी ने सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन के समक्ष अपहरण व दुष्कर्म के आरोप लगाए।

शिकायत के आधार पर सांकरोड़ वासी युवक विष्णु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें