रिश्तेदारी में बहन लगने वाली एक किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। करीब नौ दिन तक उसे दिल्ली, जम्मू घुमाता रहा और दुष्कर्म भी किया।
घटना हरियाणा के भिवानी की है। पुलिस ने घर लौटी किशोरी की शिकायत पर युवक के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी युवक भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एक गांव वासी 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 31 अक्तूबर को युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया। पहले अपने गांव सांकरोड लेकर गया जहां एक दिन रखा।