फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के बदले दोस्त की गर्भवती पत्नी से रेप

Fri, 06 Feb 2015 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त से पुरानी रंजिश का बदला उसकी गर्भवती पत्नी से लेते हुए उसकी आबरू ही लूट ली। ये सनसनीखेज मामला सामने आया हरियाणा के हिसार में।
विज्ञापन


मामला, चूंकि पिछले साल सितंबर का है, लेकिन जांच के बाद आरोपी दोस्त पर रेप का केस अब दर्ज हुआ है। हिसार के थाना एरिया मोहल्ले में महिला के साथ ये रेप का मामला सामने आया। गर्भवती महिला के साथ दुराचार करने वाला आरोपी उसके पति का ही दोस्त है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। मेडिकल की रिपोर्ट आने से महिला से बलात्कार की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अकेली पाकर किया घिनौना काम

शिकायत में महिला ने बताया कि आदर्श नगर निवासी राजू ने सितंबर 2014 को उसके साथ दुराचार किया। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि राजू उसके पति का दोस्त था तथा अक्सर उनके घर आता जाता था।

किसी बात पर राजू व उसके पति की कहासुनी हो गई। इसी बात की वह उनसे रंजिश रखने लगा। 20 सितंबर की रात को वह उनके घर आया। घर पर उसके पति नहीं थे।

उसने उसके साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन पति के घर आने पर उसने पूरा मामला उसे बताया। दोनों पक्षों में आरंभ में पंचायती बात चलती रही। अंत में महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। एएसआई निर्मला देवी ने बताया है कि महिला के बयान पर राजू के खिलाफ दुराचार करने तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें