फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गई मायके..और पिता में जागी हवस, बेटी से रोजाना रेप

Fri, 29 May 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
मां मायके गई थी और लड़की अपनी छोटी बहन के साथ बाप के पास रहती थी। एक दिन बाप ने किया रेप और फिर ये सिलसिला लगातार चलता रहा। रिश्तों को कलंकित करने वाला वाकया जब सबके सामने आया तो सभी शर्मसार हो गए।
विज्ञापन


इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने अपनी बेटी का यौन शोषण करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी माता अपने मायके गई हुई है। वह और उसकी छोटी बहन पिता के पास रह रही थी। उसका पिता उससे संबंध बनाता रहा और किसी को न बताने के लिए धमकाता रहा। मां के लौटने पर भी पिता नहीं माना।
विज्ञापन


इस बारे में उसने अध्यापिका को बताया, जिसके बाद अध्यापिका ने पीड़िता को साथ ले जाकर पुलिस को शिकायत की। थाना सिटी प्रभारी सुभाष अरोड़ा ने कहा कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

कॉलेज की लाइब्रेरी में नौकरी दिलाने का झांसा देता था

कॉलेज लाइब्रेरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब तीन वर्ष पहले मोगा के डीएम कॉलेज के प्रिंसिपल दीपक कौशल ने एक विवाहिता के साथ कई दिनों तक दुराचार करता रहा।

आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। जब भी महिला उससे नौकरी दिलाने की बात कहती वो उसे बरगला देता। आखिरकार जब महिला को नौकरी नहीं मिली तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर आरोपी दीपक कौशल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है। उधर, पुलिस तलाकशुदा महिला की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
विज्ञापन

महिला का पति से पहले ही तलाक हो चुका है

पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पारिवारिक क्लेश के चलते उसका अपने पति के साथ तलाक हो गया। 2011 में उसे पता चला कि मोगा के डीएम कॉलेज में लाइब्रेरी में पोस्ट निकली है।

वे वहां इंटरव्यू के लिए गई। इसी दौरान आरोपी दीपक कौशल ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देना शुरू कर दिया और दुराचार किया। उसके बाद आरोपी कई दिन तक उसके साथ दुराचार करता रहा।

जब महिला ने नौकरी के बारे में पूछा तो आरोपी टाल मटोल करता रहा। एक दिन आरोपी ने उसे साफ तौर पर मना कर दिया कि उसे नौकरी नहीं मिल सकती। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें