एनआरआई महिला ने थाना पुलिस माहिलपुर को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी शादी 2008 में माहिलपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके ससुर लुधियाना में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
वह 16 अप्रैल को अमेरिका से भारत आई थी तो अपने सुसराल में ही रह रही थी। उसके ससुराल वाले उससे हमेशा ही दहेज की मांग करते रहते थे और अब तक वह उनको करीब 12 लाख रुपये बतौर दहेज दे भी चुकी है।
पांच मई को उसका पति सुबह सैर पर गया हुआ था तो मौका पाकर उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकियां दी।
मचाया शोर तो मारने की कोशिश की
एनआरआई बहू ने जब उसने इस घिनौने कृत्य को लेकर शोर मचाना शुरू किया तो उसके ससुर, सास, पति और देवर ने जबरदस्ती हार्पिक पिलाकर उसे मारने की कोशिश की।
शोर सुनकर पड़ोसी आए तो वह भाग निकली फिर उसने अपने रिश्तेदारों को फोन किया जो उसे अपने साथ लेकर गए। थाना पुलिस माहिलपुर ने करीब पांच दिन बाद पीड़िता के सास-ससुर, पति और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
इस बारे में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुलखन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जो भी आरोपी होगा उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा और किसी को भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा।