बेटा-बेटी दोनों घर से बाहर थे। उनकी मां घर में अकेली थी, इतने में वहां आए एक पुलिसवाले ने पिस्तौल की नोक पर उससे रेप कर दिया। घटना पंजाब के मलौट जिले की है। वारदात को अंजाम देकर चुका ही था कि इतने में पीड़िता की बेटी आ गई, उसे देख आरोपी पुलिसवाला भाग निकला। कोर्ट के आदेश पर पीड़िता का मेडिकल हो गया है।
पीड़िता ने पत्रकारों को बताया कि बीती 14 जून की शाम उसका बेटा ट्रक यूनियन में गया था, जबकि बेटी पड़ोस में नानी के घर गई थी। इतने में पुलिस कर्मचारी जसबीर सिंह (नार्कोटिक्स सैल) उसके घर पर आया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने पिस्तौल निकाल ली।
पिस्तौल की नोक पर कर्मचारी ने उसके साथ बलात्कार किया। इतने में उसकी बेटी आ गई। महिला ने बेटी को नानी व मामा को बुलाने को कहा। साथ ही, बेटी, उसका मामे व नानी ने पहुंच कर उक्त कर्मचारी को घेर लिया परन्तु वह अपनी कार (डीएल9सी8065) में फरार हो गया।