फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर ने किया नाबालिग नौकरानी से रेप

Fri, 11 Jul 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-5 थाना पुलिस ने सेक्टर-7 निवासी एक बिल्डर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। यह आरोप उसके घर में काम करने वाली नाबालिग नौकरानी ने लगाया है। मेडिकल के बाद कोर्ट में पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-7 में रहने वाले बिल्डर पवन बंसल के परिजनों को जब इस हरकत का पता चला तो उन्होंने मौली जागरां निवासी नौकरानी को घर से निकाल दिया और जब नौकरानी अपने परिजनों के साथ पुलिस में शिकायत देने पहुंची तो आरोपी पक्ष ने धमकी भी दी।

वीरवार देर रात पुलिस ने बिल्डर पवन बंसल के खिलाफ रेप की धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

रसोई में सोई थी, बिल्डर ने पकड़ लिया

पीड़ित लड़की की उम्र करीब 16 साल है और वह बंसल के घर करीब दो साल से काम कर रही थी। बुधवार देर रात वह काम निपटाने के बाद रात को रसोई में सोई थी।

देर रात बंसल ने उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि इस दौरान लड़की के साथ मारपीट भी की गई। बंसल के परिजन शोर सुनकर रसोई में आए और माजरा जानने के बाद लड़की को घर से निकाल दिया।

इसके बाद लड़की अपने घर गई और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें