फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कम नहीं हुईं रेप की घटनाएं, भिवानी में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म

Sun, 21 Jan 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
भिवानी जिले के रोहतक मार्ग पर स्थित एक गांव की 15 साल की दलित लड़की का आधी रात को घर से अपहरण कर एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि लड़की रात को लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली, तभी एक युवक उसे जबरन अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। भिवानी पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया। पुलिस ने 24 घंटों के अंदर ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रोहतक मार्ग पर स्थित खरक चौकी एरिया के गांव की नाबालिग लड़की का भाई बाहर गया हुआ था। घर पर बुजुर्ग पिता मौजूद था। रात करीब 11 बजे वह लघु शंका के लिए घर से बाहर आई। 15 वर्षीय लड़की का आरोप है कि एक युवक घर के बाहर खड़ा था। वह हाथ पकड़ व उसका मुंह दबाकर उसे उठा ले गया। उसे सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की।

करीब दो घंटे तक उसके बंधक बनाए रखने के बाद उसे छोड़ा। पीड़ित किशोरी अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को ये सब बात बताई। परिजन उसे लेकर सुबह खरक पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पीड़ित लड़की की सामान्य अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी युवक मोनू के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मोनू को रविवार शाम को गांव से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा लड़की के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक को सोमवार सुबह अदालत में पेश करेगी। 
विज्ञापन

जयसिंह, एसएचओ, सदर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें