फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की को घर से बहला कर ले गया और...

Fri, 30 May 2014 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सोहाना में एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को घर से बहलाफुसला कर ले गया। उसके साथ बलात्कार कर अगली सुबह गांव सोहाना में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


लड़की घर पहुंचकर सारी बात घरवालों को बताई। इसके बाद पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में सोहाना निवासी महिला ने बताया कि उसकी चौदह साल की बेटी को 4 अप्रैल को उसका पड़ोसी सहिजाद बहला फुसला कर अपने साथ ले गया।

पांच अप्रैल की सुबह वह बेटी को सोहाना में छोड़कर भाग गया। घर पहुंचकर लड़की ने अपने साथ घटी घटना के बारे में परिवारवालों को बताया।

लड़की ने बताया कि सहिजाद ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। सोहाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें