नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन आखिर में वह शादी करने से मुकर गया। इसके बाद लड़की ने हिम्मत कर सारी बात अपने घरवालों को बताई।
लड़की के पैरेंट्स ने इस संबंधी थाना फेज-1 पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदीप उर्फ पैरी (18) नाम के युवक पर 376 और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, पुलिस ने अदालत में लड़की के 164 के बयान करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया है कि उसकी उम्र 15 साल है। वह नौंवी कक्षा की छात्रा है। उन्हीं के सेक्टर में रहने वाले पड़ोसी से उसकी कुछ समय पहले दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद युवक ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी करेगा।
फिर उसने उसके साथ दो बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच वह आखिरी बार वीरवार को मिले थे, लेकिन लड़के ने उससे शादी करने से मना कर लिया। हालांकि उनके रिलेशन के बारे में दोनों तरफ के परिवार वालों को भी पहले से पता था, लेकिन बाद में लड़के के पैरेंट्स भी अपनी बात से मुकर गए।
ऐसे में मजबूरी में आकर उसे पुलिस में आना पड़ा है। पुलिस ने शुक्रवार को पर्चा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने लड़की के अदालत में ब्यान दर्ज करवाए। इसके बाद लड़की को परिजनों को सौंपा। वहीं, लड़के को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।