फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल तक डरा-धमकाकर नाबालिग से करता रहा रेप

Wed, 08 Jun 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रेप का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घर में नाबालिग को अकेली देख किया रेप फिर डरा-धमकाकर बनाता रहा उसे हवस का शिकार।  वारदार चंडीगढ़ के मनीमाजरा का है। नाबालिग लड़की से डेढ़ साल तक दुराचार करने वाले आरोपी को मनीमाजरा थाना पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोरीगेट निवासी नासिम (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मनीमाजरा थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नाबालिग को डरा धमका कर दुराचार करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी का पीछा कर उसे डराया धमकाया। इसके बाद नाबालिग को घर में अकेला देखकर वह घर में घुसकर दुराचार किया।

इसके बाद आरोपी नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर करीब डेढ़ साल तक दुराचार करता रहा। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देगा। मंगलवार को नाबालिग ने तंग आकर मामले की पूरी जानकारी मां को दी।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मनीमाजरा थाना में शिकायत दी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी नासिम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें