फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को नौकरी का झांसा देकर विवाहिता से दुराचार

Sat, 10 May 2014 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा (करनाल)
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को मंत्री का भतीजा बताकर एक युवक ने पहले महिला को उसके पति नौकरी दिलाने का झांसा दिया, फिर उसे कागजात लेकर रेस्ट हाउस बुलाया।
विज्ञापन


उसके बाद युवक ने महिला से वीआईपी रूम में दुराचार किया। यह सब पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया। एसपी अभिषेक गर्ग ने देर शाम पीड़िता के बयान लिए।

महिला नेता ने कराई थी युवक से मुलाकात

पानीपत की रहने वाली महिला ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि कष्ट निवारण समिति की एक महिला नेता ने रोहतक के रहने वाले एक व्यक्ति से कई दिन पहले उसकी मुलाकात कराई थी।

उस व्यक्ति ने उसके पति की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। वीरवार शाम को आरोपी ने उसके पति के सभी कागजात सहित घरौंडा में मिलने के लिए कहा। उस व्यक्ति ने खुद को एक बड़े मंत्री का भतीजा बताकर उसे फंसाया था।

लाल बत्ती वाली गाड़ी लेने आई थी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के बुलाने पर वह अपने पति के कागजात लेकर घरौंडा के रेलवे रोड पर पहुंच गई। दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी। पीड़िता के अनुसार, उस पर लाल बत्ती लगी थी।

आरोपी उसे गाड़ी से घरौंडा रेस्ट हाउस ले गया। वहां पीड़िता को वीआईपी रूम में बैठाकर आरोपी बाहर चला गया। वापस आने के बाद उसने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता किसी प्रकार उसके चुंगल से छूटी और शोर मचाया।

इसके बाद आरोपी महिला को रेस्ट हाउस में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता वहां से पुलिस स्टेशन पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एसडीओ के फोन पर खोल दिया वीआईपी सुईट

लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस पर महिला के साथ हुए दुराचार के मामले में डीएसपी राजकुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच की। पुलिस ने सुइट नंबर दो को सील कर दिया है।

डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए दो पुलिस टीमों का गठन कर दिया है।

वीरवार शाम को रेस्ट हाउस के एंट्री रजिस्टर में किसी वीआईपी का नाम दर्ज नहीं है, जिससे मामला काफी पेचीदा होता नजर आ रहा है कि किस प्रकार महिला व आरोपी रेस्ट हाउस में पहुंचे और किस प्रकार सूट नंबर दो खोला गया।

बिना एंट्री किए कैसे खोला गया कमरा

विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिना एंट्री के विश्राम गृह का कोई कमरा खुल नहीं सकता, इसलिए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। इस बाबत लोक निर्माण अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया।

रेस्ट हाउस के चौकीदार फतेह सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद एक लालबत्ती की गाड़ी रेस्ट हाउस पर पहुंची और एसडीओ का फोन आया था कि कमरा खोल दो। एसडीओ के आदेश पर कमरा खोला गया।

शुक्रवार दोपहर बाद डीएसपी राजकुमार शर्मा व थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ रेस्ट हाउस पहुंचे। पुलिस ने सभी कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

ये कहना है पुलिस अधिकारियों का

पानीपत की रहने वाली महिला ने रोहतक के पवन कुमार के खिलाफ दुराचार की शिकायत दी है। महिला का मेडिकल करा लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ईश्वर सिंह, एसआई, घरौंडा थाना

रेस्ट हाउस पर महिला के साथ हुए दुराचार में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। रेस्ट हाउस के एंट्री रजिस्टर की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजकुमार शर्मा, डीएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें