फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने 'दूसरी' रख ली तो ससुर बना असुर

Wed, 10 Sep 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तों में बेवफाई की ये सच्ची कहानी आपको शर्मसार कर देगी। मामला हरियाणा के स्माईलाबाद का है। एक विवाहिता से दहेज उत्पीड़न हुआ तो उसने पति से शिकायत की, लेकिन उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरी महिला से संबंध हैं। ससुर से पति की शिकायत की तो ससुर ने दुराचार की कोशिश की।
विज्ञापन


परिवार वालों ने भी उसका साथ दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दुराचार की कोशिश, दहेज प्रताड़ना व पति के अवैध संबंधों को लेकर तीन महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

विदेश जाने के लिए पति ने दूसरी से बनाए संबंध

गांव कंथला वासी शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2011 में सवाई सिंहवाला पंजाब में हुई थी। कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे तीन लाख रुपये व बाइक की मांग शुरू कर दी। उसके पिता ने इतना दहेज देने में असमर्थता जताई।

ससुराल पक्ष के लोग उसको कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान कई बार पंचायतें भी हुईं लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग कुछ बाद फिर से परेशान करने लगते। इस दौरान उसे जब पता चला कि उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी हैं।

ससुर ने आबरू पर हाथ डाला

इस बारे में पूछने पर पति ने कहा कि उसने विदेश जाने के लिए उस महिला से संबंध बनाए हैं। विदेश जाने के बाद वह उससे संबंध समाप्त कर देगा। उसे पति की बातों पर विश्वास नहीं हुआ।

उसने यह बात अपने ससुराल पक्ष के लोगों को बताई तो उसके ससुर ने उसके साथ गलत हरकतें शुरू कर दी। उसके आपत्ति जताने पर उसने दुराचार की कोशिश की।

जिस समय उसका ससुर उसके साथ गलत हरकतें कर रहा था तो उस समय परिवार के सभी सदस्य व तीन अन्य रिश्तेदार भी बरामदे में बैठे थे।

ससुर के जबरदस्ती करने पर जब उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्यों ने परिवार की इज्जत का वास्ता देकर उसे चुप रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन

ससुरालियों ने घर से निकाला

जब उसने इस बारे में मायके के लोगों को बताया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे तुरंत घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत में नामजद किए गए उसके पति सुरजीत सिंह, ससुर मोहनलाल, सास बालादेवी, ननद रेखारानी, देवर सुरेंद्र सिंह, अन्य रिश्तेदार बाबूराम, राजेश, रमेश, लवजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस बारे में एसएचओ योगेश कुमार विश्नोई ने बताया कि इस तरह का मामला थाने में आया हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें