फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती के बाद शादी का वादा फिर घुमाने के बहाने होटल में रेप

Wed, 08 Jun 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
छात्रा से युवक ने पहले दोस्ती की, शादी का वादा किया फिर हिमाचल में घुमाने के बहाने होटल में किया रेप। मामला हरियाणा के पिंजौर का है। शहर के एक सरकारी संस्थान में पढ़ने वाली युवती से एक युवक ने पहले दोस्ती की, फिर उससे शादी का वादा किया और छुट्टी के दिन घुमाने के बहाने परवाणू हिमाचल के एक होटल में लेकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद जब युवती ने फोन किया तो युवक ने फोन नहीं उठाया। वह मेडिकल स्टोर पर गई तो युवक वहां भी नहीं मिला। इसके बाद युवती ने पुलिस थाने में घटना की शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि नालागढ़ रोड़ स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक बबलू ने पीड़ित युवती के साथ दोस्ती की। इसके बाद आरोपी ने युवक बबलू ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने मना कर दिया। इसके बाद पिछले दिनों वह घुमाने के बहाने परवाणू हिमाचल प्रदेश ले गया।
विज्ञापन


जहां एक होटल में ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने युवती से दूरी बनाना शुरू कर दिया। जब युवती ने आरोपी से शादी की बात कही तो आरोपी ने  युवती का फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें