फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पत्नियों के सामने मेरी बेटी की आबरू लूटी'

Wed, 29 Oct 2014 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा के दो भाईयों ने अपनी पत्नी के सहयोग से मेरी बेटी की आबरू लूट ली। ये आरोप लगाए एक अभागी मां ने। महिला का आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वे कई बार पुलिस से गुहार लगा चुकी हैं लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ये मामला सामने आया है, पंजाब के पटियाला जिले में।
विज्ञापन


सिलाई करके परिवार का गुजारा करने वाली महिला ने बताया कि 22 अक्तूबर को वह अपने बड़े बेटे के पास खन्ना गई थी। छोटा बेटा भी काम के सिलसिले में बाहर गया था। पति जो ग्रंथी है वह काफी पहले ही उन्हें छोड़कर जा चुका है। घर में केवल उनकी 19 साल की बेटी थी।

वह दिवाली का सामान खरीदने के लिए बाहर गई तो राजपुरा की चौहान कालोनी के रहने वाले बलजीत सिंह, उसके भाई, पत्नी व भाभी ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया। भाइयों ने उसके साथ रेप किया। इसमें उनकी पत्नियों ने भी साथ दिया। वारदात के कई दिन बाद भी पुलिस ने किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस महकमे में हैं आरोपियों के रिश्तेदार

महिला का आरोप है कि आरोपी बलजीत सिंह के रिश्तेदार पुलिस महकमे में हैं। इसी बात का वह फायदा उठा रहे हैं। वारदात के बाद से उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को उसे एक्सरे के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल भेजा गया था लेकिन वहां एक्सरे नहीं किया गया।

संबंधित स्टाफ ने कहा कि न तो उनके पास राजपुरा अस्पताल की पूरी रिपोर्ट है और न ही उनके साथ पुलिस कर्मचारी हैं जबकि इस मामले में पर्चा हो चुका है। थक-हारकर दोनों वापस लौट आए। महिला का आरोप है कि अब दोनों को सरेआम जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

गंडाखेड़ी थाना के इंचार्ज हरी चंद ने कहा कि केमिकल रिपोर्ट आने और जांच की सारी कार्रवाई पूरी होने पर जो भी सच सामने आएगा, उसके आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लड़की के बयान पर पर्चा दर्ज हो चुका है। गिरफ्तारी रिपोर्ट के आधार पर ही की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें