फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली नजर में हुआ प्यार, फिर शादी के नाम पर करता रहा दुराचार

Sun, 08 Jan 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
दुराचार
विज्ञापन
पहली नजर में प्यार हुआ और शादी करने का वादा कर लिया। उसके बाद जब भी मौका मिला, अपनी हवस का शिकार बना लेता। लेकिन शादी करने से मुकर गया। घटना पंजाब के अमृतसर की है।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक युवक ने उससे शादी का वादा किया था, इसलिए संबंध बनाने से कभी उसने एतराज नहीं जताया। अब युवक शादी करने से मुकर रहा है। युवती ने रामबाग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवक की गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवती के मुताबिक जनवरी 2014 में उसकी मुलाकात गांव पंडोरी निवासी बलराज सिंह से हुई। दोनों धीरे-धीरे खूब बातचीत करने लगे। उन्होंने अपने मोबाइल नंबर का आदान प्रदान भी किया और फिर रात-रात तक एक-दूसरे से बातचीत करने लगे।
विज्ञापन


26 जनवरी 2014 को आरोपी ने उसे अपने पास बुलाया और यह कहते हुए उससे शारीरिक संबंध बना लिया कि वह उससे शादी करेगा।
विज्ञापन

बार-बार शादी का झांसा देता, बार-बार संबंध बनाता

दुराचार
युवती के मुताबिक, उसके बाद भी बलराज सिंह ने फिर उससे कई बार संबंध बनाए। वह उसे कहता था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन बाद में वह मुकरने लगा। इस पर युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी।

इसी बीच अचानक फिर से बलराज के फोन आने लगे। 12 दिसंबर 2016 को आरोपी ने उसे फिर शरीफपुरा के पास एक जूस बार पर बुलाया। उसे वह यहां से अपने साथ एक अज्ञात स्थान पर ले गया और हवस का शिकार बनाया।

युवती के मुताबिक जब उसने बलराज सिंह पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने बताया कि उसके माता-पिता ने अन्य युवती से उसकी मंगनी कर दी है, इसलिए वह उसके साथ शादी नहीं कर सकता। यह सुनकर पीड़िता हैरान रह गई और उसने घर पहुंच सारी बात अपने परिजनों को बताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें