फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में युवती के साथ दो सहकर्मियों ने किया दुष्कर्म, बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी

Thu, 27 Aug 2020 11:38 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutter Stock
विज्ञापन
एक फैक्ट्री में काम करने वाली युवती से उसके दो सहकर्मी युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना मोती नगर पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी संजय सिंह और शेरपुर कलां के कुंवर बहादुर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता के पिता की शिकायत के मुताबिक वह एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी बेटी होजरी फैक्ट्री में पैकिंग का काम करती है।
विज्ञापन


दो दिन पहले उसकी बेटी रोजाना की तरह काम पर चली गई। दोपहर के समय दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। देर शाम घर लौटकर युवती ने पिता को सारी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें