फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली थी नवविवाहिता, मौका पाकर दोस्त ने की शर्मनाक घटना

Sun, 19 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
कहते हैं कि इंसान अपनी जिन्दगी में दोस्ती को बहुत सोच समझकर करता है। दोस्ती को लेकर आपने कईं किस्से कहानियां सुनीं भी होंगी और देखी भी। लेकिन कई बार इंसान से दोस्त चुनने में बड़ी भूल हो जाती है। एक दगाबाज दोस्त ने अपने ही सबसे करीबी दोस्त के भरोसे को तोड़ दिया। दोस्त ने ही अपने ही दोस्त की नवविवाहिता पत्नी के साथ दुराचार किया। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
विज्ञापन


आरोपी ने अपनी दोस्त की पत्नी से दुराचार किया। जब विवाहिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। जब उसका पति घर आया तो उसने सारी बात अपने पति को बताई। पति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना सदर की पुलिस ने नवविवाहिता की शिकायत पर बाबू राम के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता मूल रुप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली है। उसकी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। शुक्रवार को पीड़िता का पति अपने काम पर चला गया, तो आरोपी उसके घर आया और उसके साथ दुराचार किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके हाथ पर बेलन मारा और धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। देर शाम को उसका पति घर आया तो पीड़ित ने सारी जानकारी उसे दी और पुलिस को शिकायत की। जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करा दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें