45 साल के शख्स ने यूथ फेस्टिवल से घर ले जाने के बहाने फार्म हाउस पर छात्रा से दुष्कम कर दिया। नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात अंजाम दिया गया। घटना हरियाणा के अंबाला जिले की है। मुलाना के बराड़ा कस्बे में एसएमएस गर्ल्स कॉलेज में यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम से लौट रही बीए फाइनल ईयर की छात्रा को घर छोड़ने के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर सुनसान जगह पर स्थित फार्म हाउस में दुष्कर्म किया।
पीड़िता और आरोपी दोनों यमुनानगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया है। साथ ही फार्म हाउस को भी खंगाला। बराड़ा के एसएमएस कॉलेज में 24 से 26 सितंबर तक चले यूथ फेस्टिवल के समापन पर कॉलेज से जाते वक्त यमुनानगर की छात्रा को गुरमेल निवासी थाना छप्पर शाहाबाद रोड (यमुनानगर में) मिला, जिसने कहा कि वह उसे घर तक छोड़ देगा।
दरअसल गुरमेल के पास छात्रा के पिता खेतों में नौकरी करते हैं। छात्रा ने सोचा कि वह उसके पिता के नजदीकी हैं और घर छोड़ देंगे, ऐसे में वह गुरमेल की कार में बैठ गई। गुरमेल ने छात्रा को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसे कॉलेज से करीब 10 किलोमीटर दूर डुलियानी गांव में सुनसान स्थान पर स्थित एक फार्म हाउस पर ले गया और अपनी हवस का शिकार बनाया।
छात्रा के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी गुरमेल को हिरासत में ले लिया है। मौके का मुआयना किया गया है।
- सुधीर सिंह, डीएसपी, बराड़ा