फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर पीजी में रहने वाली छात्रा से रेप

Sun, 04 Jan 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेगू रोड क्षेत्र में स्थित एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा के साथ एक युवक ने बंधक बनाकर दुराचार किया। घ्ाटना सिरसा(हरियाणा) की है। पीड़ित छात्रा रविवार को शहर थाने में पहुंची और पुलिस को अपनी शिकायत दी।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि वह जिला यमुनानगर की रहने वाली है और सिरसा के बेगू रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। पीड़िता ने बताया कॉलेज के पास स्थित कॉलोनी में उसने एक पीजी में कमरा ले रखा है।

शहर थाना प्रभारी सुरेशपाल को सौंपी शिकायत में पीड़िता का आरोप है कि पीजी के पास रहने वाला एक युवक कुछ समय से उसे बहलाकर उससे प्यार भरी बातें करता आ रहा था। युवक ने उससे शादी करने का वायदा भी किया। आरोप है कि उक्त युवक 22 दिसंबर  को उसे अपने घर में ले गया और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन


22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक युवक उसके साथ दुराचार करता रहा। 29 दिसंबर को पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकलकर सड़क पर आ गई।
उसने सड़क पर खड़ी एंबुलेंस के चालक को अपनी आपबीती सुनाई। चौकी प्रभारी देसराज ने बताया कि पीड़िता के महिला अधिवक्ता समक्ष बयान दर्ज करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें