फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहली रात को ही उन दोनों ने मेरा मुंह दबोच लिया और फिर...मां भी कहती है चुप ही रहना'

Tue, 20 Mar 2018 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
bride rape
विज्ञापन
शादी की पहली रात नई नवेली दुल्हन के साथ ऐसा काम कर दिया कि उसकी दुनिया तबाह हो गई। अपनी मां ने भी उसे जीते जी ही मार दिया। घटना हरियाणा के सिरसा की है। क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन ने चाचा ससुर के खिलाफ सुहागरात को ही दुष्कर्म करने और नंदोई के खिलाफ उसका मुंह दबाए रखने का आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


दुल्हन ने महिला थाने में शिकायत दी है। वहीं, नवविवाहिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चाचा ससुर पालाराम पर दुष्कर्म और नंदोई महेंद्र सिंह के खिलाफ उसका साथ देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए मां को लेकर भी अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन

मां कहती है- मुंह बंद रखना, रिश्तेदारी का सवाल है

bride rape
शिकायत में नवविवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 12 मार्च को हुई। उस रात उसके पति ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। इसी कारण उसके पति को कमरे तक छोड़ने उसके चाचा ससुर और नंदोई आए।

आरोप है कि इस दौरान उसके चाचा ससुर ने कमरे की लाइट बंद कर दी और दोनों अंदर घुस गए। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो ननदोई ने उसका मुंह दबोच लिया और चाचा ससुर ने उससे दुष्कर्म किया। उसने उस दिन तो किसी को कुछ नहीं बताया।

जब वह अपने मायके आई तो आपबीती अपनी मां को बताई। नवविवाहिता को उसकी मां ने भी रिश्तेदारी का मामला बताते हुए मुंह बंद रखने की बात कही। जब उसे कहीं भी साथ नहीं मिला तो उसने महिला हेल्प लाइन पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह महिला थाना पहुंची और शिकायत दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें