फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बहाने घर से ले जाकर छह दिन तक युवती से दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 29 Jun 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
demo Photo
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने युवती के साथ छह दिन तक दुराचार करता रहा। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल कर फिरोजपुर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। मामला लुधियाना का है। यहां के थाना कैंट पुलिस ने वीरवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी को नामजद कर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी आरोपी लखन पुत्र जिंदी के साथ तीन साल तक दोस्ती रही। पिछले एक साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। 19 जून को आरोपी लखन कार में उसके पास आया। उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे। लखन ने शादी करने की बात कह कर उसे कार में बिठा लिया और लुधियाना किसी अनजान जगह पर ले गया। आरोपी छह दिन तक उसके साथ दुराचार करता रहा।

24 जून को किसी तरह पीड़िता उसके चंगुल से निकल कर फिरोजपुर अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता का सिविल अस्पताल फिरोजपुर में मेडिकल करवाया गया। थाना कैंट पुलिस ने वीरवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी लखन समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें