जिले के एक कस्बे में पांच जुलाई को आठवीं की छात्रा से पड़ोसी दो युवक ने दुष्कर्म करके फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पीड़ित छात्रा का सिविल अस्पताल तपा में मेडिकल करवाया गया।
लेकिन बुधवार को प्रधानमंत्री के किसान जनसभा रैली में व्यस्त थाना भदौड़ की पुलिस ने न तो पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए और न ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जबकि पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है।
थाना भदौड़ के प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा का मेडिकल करवा के उसकी रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को पेट में दर्द व अन्य समस्या होने के कारण डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल तपा में इलाज के लिए भर्ती कर लिया है।
डॉक्टर के छुट्टी पर होने के कारण उसको कोर्ट में बयान नहीं करवाए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के किसान जनसभा रैली में पुलिस की ड्यूटी के कारण आरोपितों को कोर्ट में पेश नहीं किया गया। गुरूवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पीड़िता के बयान कोर्ट में करवाए जाएंगे।