फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां संग गुरुद्वारे माथा टेकने गई 5 वर्षीय मासूम संग रेप

Fri, 03 Jun 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अपनी दो मासूम बेटियों के साथ मायके आई  लुधियाना निवासी महिला की पांच वर्षीय बेटी से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। वारदात पंजाब के तरनतारन का है। थाना भिखीविंड पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


लुधियाना निवासी महिला दो बेटियों के साथ अपने मायके गांव आई थी। वह गांव के गुरुद्वारा में अपनी दोनों लड़कियों को लेकर माथा टेकने गई थी। वहां पर पहले से ही मौजूद गांव के युवक गुरजीत सिंह घुग्गी पुत्र जसवंत सिंह उसकी पांच वर्षीय बेटी को गुरुद्वारे से अपने घर लेकर चला गया और उससे दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया बेटी को तलाश हुए वह गुरजीत सिंह के घर पहुंची तो वहां बेटी लहूलुहान मिली। इस पर उसने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाना भिखीविंड  प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह काहलों ने बताया मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें