फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल की मासूम को उठा खेतों में गया युवक, हैवानियत की

Wed, 08 Jun 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
विज्ञापन
बच्‍ची - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीन साल की मासूम को खेलता छोड़ मां काम कर रही थी इसी बीच युवक उसे उठा कर ले गया और कर दी हैवानियत। मामला पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ का है। यहां के एक गांव में सोमवार दोपहर समय तीन साल की बच्ची के साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बच्ची को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ से प्राथमिक उपचार देने के बाद राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। आरोपी की पहचान राम चरण (24) निवासी मेहराजगंज यूपी के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर को घटना की सूचना मिली तो वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल में दाखिल करवाया। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि बच्ची की मां उसे पास के ही खेत में लगी मोटर पर छोड़कर गांव की फीड फैक्ट्री के गोदाम में लेबर का काम कर रही थी। इसी दौरान मिल में काम करने वाला राम चरन उसकी बेटी को खेतों में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची ने शोर मचाया तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें