फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी को न मानी तो अगवा कर रेप कर डाला

Thu, 08 May 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस युवती से प्यार करता था, उससे शादी न हो पाई तो उसने विवाह के बाद भी युवती को अगवा कर उससे रेप कर डाला। वारदात पंजाब के तरनतारन शहर की है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता तरनतारन की रहने वाली है।

पीड़िता ने पट्टी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 2012 में रजिंदरपाल सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी चंबा कलां के साथ हुआ था। 28 मार्च को जब वह अपने माता-पिता से मिलने पट्टी आई थी।

शाम को करीब साढ़े 6 बजे सतनाम सिंह पुत्र जगीर सिंह सहित 4-5 लोग उसके घर आए और बिना नंबर की इनोवा गाड़ी में आए व उसे अगवा कर ले गए व उसके साथ जबरदस्ती करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार 7 अप्रैल को वह आरोपियों के चंगुल से बचकर माता-पिता के पास आ गई। रजिंश यह थी कि आरोपी सतनाम सिंह उसके साथ शादी करना चाहता था परन्तु किरनदीप कौर के परिवार वालो को यह रिश्ता मंजूर नही था जिसके कारण उसने उसे अगवा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें