10वीं की छात्रा अपनी सहेली के घर गई। सहेली न मिली तो वह वहीं रुक गई तभी वहां आए युवक ने उसका रेप कर दिया। मामला, पंजाब के लुधियाना शहर का है।
घटना को अंजाम देकर युवक ने छात्रा को इस बात की किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंच कर सारी बात परिजनों को बताई।
परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना मेहरबान की पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी हैप्पी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
उधर, पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मंगलवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया, जहां स्वैब जांच के लिए भेजा गया।